डीएसटीपीएस डीवीसी में कमल के सिपाही प्रेमचंद ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता संपन्न


अंडाल (दुर्गापुर), 30 जुलाई, 2026: राजभाषा कार्यान्वयन उपसमिति, डीवीसी, डीएसटीपीएस के तत्वावधान में गुरुवार को मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती (31 जुलाई, 2026) के उपलक्ष्य में 'कमल के सिपाही: प्रेमचंद ज्ञान-प्रश्नोत्तरी' प्रतियोगिता का आयोजन दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण कक्ष में किया गया।मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री अनिल कुमार जैन ने प्रतियोगिता की सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मुंशी प्रेमचंद का साहित्य मानवीय मूल्यों, सामाजिक चेतना और हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा का सशक्त प्रतीक है। ऐसी प्रतियोगिताएँ साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं ज्ञानवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।प्रतियोगिता में उप महाप्रबंधक (यांत्रिक) श्री ऋषिकेश कुमार एवं वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) श्री विवेक कुमार सिन्हा ने निर्णायक/परीक्षक तथा कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) श्री शुभाशीष गुप्ता ने वीक्षक के रूप में दायित्व निभाया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाँ एवं हिंदी सहायक श्री अशोक कुमार कपूर ने किया।प्रतियोगिता में वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) मोहम्मद शमीम अहमद, श्री प्रवीण कुमार, श्री आकाश दीप, श्री राजीव कुमार सक्सेना, श्री पत्रस हाँसदा, श्रीमती रूनु सरकार, श्री राकेश रंजन, श्री विद्युत कुमार शर्मा, श्री राजेश कुमार, श्री हरिशंकर कुमार हरि, मोहम्मद काशिफ रिजवी, शेख मोहम्मद यासीन, श्री झरेश्वर कुमार, मोहम्मद नसीम जावेद, श्री बिरजु कुमार, श्रीमती अनुपमा तिवारी, श्रीमती सयानी भौमिक, श्रीमती सतरूपा मुखर्जी, सुश्री मोनालिसा नायक, श्रीमती पारिजात चक्रवर्ती, श्री प्रदीप कुमार तथा श्री अरिंदम गराई सहित डीएसटीपीएस के विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों में मुंशी प्रेमचंद के साहित्य, हिंदी भाषा तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि एवं जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।आगामी 31.7.2026 को मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह- सह-पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन 10:30 बजे पूर्वाह्न दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण कक्षा में किया जाएगा।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?